फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

महिला उद्यमी लिख रहीं विकास की गांथा: अनुप्रिया

विज्ञापन
political
जम्मू। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत वित्त पोषित महिला उद्यमी सफल कहानियां लिख रही हैं। ऐसे उद्यमी अन्य युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नौकरी चाहने वाले के बजाय नौकरी प्रदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पीएमईजीपी के तहत वित्तीय मदद प्रदान की जा रही है। राज्यमंत्री मंगलवार को जम्मू में सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम के तहत 30 दिन की प्रदर्शनी एवं बिक्री के उद्घाटन समारोह में बोल रही थीं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण सूचना विभाग द्वारा स्थानीय संगीत का लाइव शो, लाइव फूड स्टाल, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट, हार्टिकल्चर और आर्काइव स्टाल हैं। डीईपीआर की ओर से माई हेरिटेज माई प्राइड के तहत एक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे राज्यमंत्री ने सराहा। विभिन्न क्षेत्रों के स्टाल प्रदर्शित किए गए हैं। निदेशक उद्योग एवं वाणिज्य जम्मू अनु मल्होत्रा ने राज्यमंत्री को बताया कि जम्मू हाट के निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निर्माताओं, कारीगरों, शिल्पकारों और सेवा प्रदाताओं के लिए अपने उत्पादों को बाजार में लाने, प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए प्लेटफार्म देना है। केंद्रीय राज्यमंत्री की मौजूदगी में उद्योग भवन में जिला उद्योग केंद्र जम्मू की ओर से जनरल मैनेजर और फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) की ओर से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि संस्थान अपने हाउस प्लेसमेंट सेल के साथ होटल और हास्पिटैलिटी क्षेत्र के लिए फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेजेज आपरेशंस आदि में डेढ़ साल का डिप्लोमा कोर्स करवाएगा। इसके अलावा संस्थान बेकर, बर्मन, कुक तंदूर, हलवाई (भारती मिठाई) में मल्टी क्यूसाइन, एफएंडबी सर्विस, रूम अटेंडेंट, फ्रंट आफिस एसोसिएट के साथ साथ उद्यमिता कार्यक्रम में हुनर से रोजगार पर निशुल्क पाठ्यक्रमों का विस्तार करेगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सिडको औद्योगिक परिसर, बाड़ी ब्राह्मणा जम्मू में शालीमार फ्लोरिंग्स, यूफ्लेक्स लिमिटेड मैं औद्योगिक इकाइयों का दौरा किया। औद्योगिक संघों ने मांगों के लिए राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed