{"_id":"5fa9abb48ebc3e9bec482fd7","slug":"political-jammu-city-news-jmu222551249","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन समस्याओं के लिए नेकां-पीडीपी नेता आंसू बहा रहे हैं, उनके लिए वह ही जिम्मेदार हैं : जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन समस्याओं के लिए नेकां-पीडीपी नेता आंसू बहा रहे हैं, उनके लिए वह ही जिम्मेदार हैं : जितेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जम्मू में नेकां और पीडीपी के नेता उन समस्याओं के लिए आंसू बहा रहे हैं, जिनके लिए वह ही जिम्मेदार हैं।
भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद सिंह ने कहा कि नेकां और पीडीपी ने जम्मू कश्मीर में करीब चालीस साल तक शासन किया है। नागरिक सचिवालय में केवल एक संभाग के लोगों की भर्ती इन पार्टियों ने की।
ऐसा ही हाल जन सेवा आयोग में किया। जम्मू संभाग के हितों की अनदेखी की। सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2016 को चुतुर्थ श्रेणी के सरकारी पदों पर भर्ती में साक्षात्कार को बंद किए जाने के केंद्र सरकार के आदेश के बावजूद पीडीपी की अगुवाई वाली सरकार ने कई बार आग्रह के बावजूद इसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा प्रदेश में डेलीवेजरों को भी पूर्ववर्ती सरकारों के मंत्रियों ने पिछले दरवाजे से सरकारी विभागों में लगाया। अब डेलीवेजर सड़क पर हैं और पीडीपी और नेकां नेता घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने कहा, मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से हल करने को बचनबद्ध है।