फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Preparations for Bharat Jodo Yatra in full swing, Seva Dal took out Pad Yatra

Jammu Kashmir: भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी जोरों पर, सेवा दल ने पद यात्रा निकाली

Wed, 14 Dec 2022 09:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 09:05 AM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा लखनपुर से होकर श्रीनगर में संपन्न होनी है। विजय शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई पद यात्रा में सेवा दल के स्वयंसेवक राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़े।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Preparations for Bharat Jodo Yatra in full swing, Seva Dal took out Pad Yatra
congress - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू कश्मीर में जनवरी के तीसरे सप्ताह में राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित भारत जोड़ो यात्रा की प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में मंगलवार को रिहर्सल के तौर पर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सतवारी चौक से शहीदी चौक तक पद यात्रा निकाली।

विज्ञापन

 
भारत जोड़ो यात्रा लखनपुर से होकर श्रीनगर में संपन्न होनी है। विजय शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई पद यात्रा में सेवा दल के स्वयंसेवक राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सतवारी से सड़क के दोनों ओर से शहीदी चौक की ओर प्रस्थान किया गया। कुछ किलोमीटर के दायरे में निकली पद यात्रा विक्रम चौक, ज्यूल चौक, विवेकानंद चौक से होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंची।
विज्ञापन


यहां विजय शर्मा और राजेंद्र रसरानिया ऑल इंडिया कांग्रेस सेवा दल सचिव प्रभारी जम्मू कश्मीर ने कहा कि आज की पद यात्रा का उद्देश्य जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। आजादी के बाद के इस ऐतिहासिक आयोजन में आम लोगों और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देशभर में लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। यात्रा में बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, नफरत और विभाजनकारी ताकतों का विरोध किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक विविधता और लोगों के अविश्वनीय धैर्य का उत्सव है। पद यात्रा में तमन्ना हीर, प्रिंस रसरानिया, दारा सिंह, परवेज वानी, कुलदीप कुमार आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed