{"_id":"6339e99e3dcdd21fb9470a36","slug":"political-akhnoor-news-jmu269347226","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें लबाना समाज के लिए आरक्षित हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में विधानसभा की दो सीटें लबाना समाज के लिए आरक्षित हों
विज्ञापन
अखनूर में प्रेसवार्ता करते लाबना समाज सभा के पदाधिकारी।
अखनूर। केंद्रीय सिख लबाना समाज सभा कार्यकारिणी अध्यक्ष और प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व महासचिव सुखजीत सिंह ने चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कम से कम दो सीटें समाज के लिए आरक्षित करने की मांग की है। इसके अलावा ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत देने की मांग की।
रविवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से सिख समुदाय सभी क्षेत्रों से वंचित है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अनुरोध है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को अवगत कराकर सिखों को अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के आगमन पर पूरा सिख समुदाय बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जिसमें सरकार का सकारात्मक फैसला ले, और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में दो सीट आरक्षित करने और ओबीसी कोटा 27 फीसदी किया जाए।
प्रेसवार्ता में एस. मोहिंदर सिंह, संसार सिंह, गुरदयाल, कुलवंत सिंह, बलविंदर, बचन सिंह, जोगा सिंह, कमल सिंह, बजन सिंह, विक्रमजीत, बलवंत सिंह, केहर सिंह और मेहर सिंह उपस्थित थे।