फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

केंद्रीय मंत्री को बताईं क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
politcal news
सांबा। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने सांबा दौरे के दौरान रविवार को दूसरे दिन विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात की। लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं सुनाईं। डीडीसी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी उन्हें विस्तार से बताया। बीडीसी अध्यक्ष घगवाल विजय टंगोत्रा ने मंत्री से मांग उठाई कि जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल कराया जाए। उन्हें यूटी प्रशासन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे पढ़े लिखे बेरोजगार युवक परेशान हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका हक दिया जाए। दूसरे लोगों को रोजगार तो मिल रहा है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पढ़े लिखे बच्चे परेशानी में हैं। वहीं कस्टोडियन भूमि का स्थानीय लोगों को मालिकाना हक दिलाया जाए, जो लोग पाकिस्तान चले गए हैं उनकी जमीन कस्टोडियन विभाग की देखरेख में है। ऐसी जमीनों को स्थानीय लोगों को मालिकाना हक दिए जाए।
विज्ञापन

शाहपुर कंडी नहर का पानी कंडी क्षेत्र के किसानों को भी दिया जाए, ताकि कंडी क्षेत्र के किसान भी खुशहाल हो सकें। इसके अलावा कई अन्य लोग भी मंत्री से मिले व उन्हें अपनी समस्याएं सुनाईं। मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि केंद्र सरकार के समक्ष उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा व समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा से सटे गांवों के लिए आरबीए का दर्जा दिया जाए
रामगढ़। बंदरगाह और जलमार्ग राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर से रविवार को बॉर्डर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंप कर सीमा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।
यूनियन के अध्यक्ष मोहन सिंह भट्टी ने ज्ञापन में कहा कि जीरो लाइन तक खेती और दूसरी तरफ से क्रॉस फायरिंग से उन्हें पशु, भवन और अन्य का बड़ा नुकसान होता है। सीमा से सटे गांवों के लिए आरबीए का दर्जा दिया जाए। हमारे बच्चों को शिक्षा और प्रतियोगिताओं के लिए अन्य कोचिंग में पीछे छूट जाने के कारण सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

बिजली आपूर्ति में सुधार और रामगढ़ में 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर के साथ ग्रिड स्टेशन बनाया जाए। कृषि पंपसेट बिलिंग में छूट दी जाए। सांबा में प्राथमिकता के आधार पर चीनी मिल की स्थापना की जाए। इससे न केवल किसानों की बल्कि पूरे इलाके की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस मौके पर रविंदर चौधरी, मंजीत सिंह, अवतार सिंह, घरजीत, सुभाष चंदर, बहादुर सिंह, सरपंच जसबीर सिंह, अनिल चौधरी और रमन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed