फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news, jammu kashmir news, mehbooba mufti

तालिबान, पाकिस्तान के नाम पर वोट मांग रही भाजपा : महबूबा

विज्ञापन
politcal news, jammu kashmir news, mehbooba mufti
जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा तालिबान और अफगानिस्तान के नाम पर डराकर वोट मांगने का काम कर रही है। अगर इससे कुछ नहीं बनता तो पाकिस्तान से खतरे की बात कहकर वोट हासिल करने की कोशिश की जाएगी, लेकिन यह चीन की बात नहीं करेंगे जो लद्दाख में घुसपैठ कर गया था। महबूबा रविवार को जम्मू के गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए वहां जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के मुद्दे को उठाकर वोट मांगे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों से कहा जाएगा कि कश्मीर में आपको फ्लैट देंगे, लेकिन भाजपा पहले वहां पर लोगों को दो वक्त की रोटी तो मुहैया करवाए। सरकार कहती है कि तालिबान में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन हमारे देश में ही हर 15 मिनट में एक दुष्कर्म की घटना होती है। भाजपा खरीद फरोख्त का काम करती है। सरकारें गिराकर नई सरकारें बनाते हैं। देश में किसान परेशान हैं। कांग्रेस समेत अन्य सरकारों ने 70 वर्षों में देश में जो संपत्ति कमाई उसे मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है। देश कंगाली पर खड़ा है। जम्मू-कश्मीर के नागरिकों की नौकरियों और जमीनों की सुरक्षा के लिए महाराजा हरि सिंह ने अनुच्छेद 370 का सुरक्षा कवच दिया था, जिसे भाजपा सरकार ने तोड़ दिया है। जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल देश था जो विभाजन के दौरान कहीं भी जा सकता था, लेकिन गांधी, जवाहर लाल नेहरू, आंबेडकर और दूसरे शीर्ष लोगों की विचारधाराओं पर विश्वास करके हिंदुस्तान के साथ रहना चाहा। अगर उस समय भाजपा होती तो शायद जम्मू-कश्मीर भारत के साथ नहीं होता। प्रधानमंत्री के साथ बैठक में मैंने बोला था कि जम्मू-कश्मीर को डंडे के दम पर चलाया जा रहा है। यहां दहशत का माहौल है। जम्मू-कश्मीर के 70 संसदीय सदस्यों के दौरे पर महबूबा ने कहा-उन्हें यूपी जाकर देखना चाहिए कि किस तरह गंगा में लाशों को बहाया गया। जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन

---
मध्य एशिया का गेटवे बन सकता है जम्मू-कश्मीर
सेल्फ रूल का समर्थन करते हुए महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को मध्य एशिया का गेटवे बनाया जा सकता है। तमाम पारंपरिक रूट खोले जाएं तो पड़ोसी देशों के बैंक भी यहां अपनी शाखाएं खोल सकते हैं। जम्मू-कश्मीर बेहद महत्वपूर्ण जगह पर स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
‘पीडीपी चुनाव लड़ेगी, मैं नहीं’
महबूबा ने एक सवाल पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव होने पर पीडीपी हिस्सा लेगी। हालांकि वे खुद 370 की बहाली होने तक चुनाव नहीं लड़ेंगी। महबूबा इसे लेकर पहले भी बयान दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed