{"_id":"61d9ef65d79f19088358e22a","slug":"politcal-news-jammu-city-news-jmu251527025","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने संयुक्त जिला कोर ग्रुप की बैठक रद्द की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने संयुक्त जिला कोर ग्रुप की बैठक रद्द की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश खासतौर से जम्मू जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़े मामलो को देखते हुए भाजपा ने रविवार नौ जनवरी को बुलाई गई संयुक्त जिला कोर ग्रुप की बैठक को रद्द कर दिया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर शर्मा की मौजूदगी में संयुक्त कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने संयुक्त जिला कोर ग्रुप की बैठक को रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि कोरोना के बढ़े मामलों को देखकर यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा प्रदेश में अन्य गतिविधियों पर भी फिलहाल विराम लगाएगी। प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी होने वाली नई निर्देशावली के अनुसार अन्य कार्यक्रमों के लिए योजना को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का कहना है कि प्रदेश में भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत पार्टी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण लोगों में न फैले इसके लिए पार्टी जिम्मेदार संगठन की तरह काम करेगी।