फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politcal news

विकास कार्यों की निगरानी के लिए अफसर बनाए जिला प्रभारी

विज्ञापन
politcal news
जम्मू। प्रदेश सरकार ने जिलों में विकास कार्यों की निगरानी व जिलों से संबंधित अन्य मामलों को देखने के लिए प्रशासनिक सचिवों को जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी आदेश के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू को श्रीनगर, गृह विभाग के प्रधान सचिव शालीन काबरा को रियासी, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव विपुल पाठक को उधमपुर, आवास एवं शहरी विकास विभाग के सचिव धीरज गुप्ता को बडगाम, कौशल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ. असगर हसन सामून को बांदीपोरा का प्रभारी सचिव मनोनीत किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कृषि विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी को बारामुला, विद्युत विकास विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल को पुलवामा, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार को अनंतनाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव रंजन पी ठाकुर को शोपिया का प्रभारी सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव बीके सिंह को किश्तवाड़, सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी को कठुआ, परिवहन विभाग के सचिव हिरदेश कुमार सिंह को डोडा, वन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा को राजोरी, जल शक्ति विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू को जम्मू, समाज कल्याण विभाग की सचिव शीतल नंदा को गांदरबल का प्रशासनिक सचिव बनाया गया है।

सहकारिता विभाग की सचिव यशा मुदगल को रामबन, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सिमरनदीप सिंह को कुलगाम, जनजातीय मामलों के विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी को पुंछ, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव सुषमा चौहान को सांबा व पर्यटन विभाग के सचिव सरमद हफीज को कुपवाड़ा जिले का प्रभारी सचिव का जिम्मा सौंपा गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed