{"_id":"6c3715f5c20f585b4a7c39347fbcb1ea","slug":"policemen-are-sold-fair-tickets-at-checkpost-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकों पर मेले की टिकटें बेच रहे हैं पुलिस जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाकों पर मेले की टिकटें बेच रहे हैं पुलिस जवान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 18 Sep 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासती पुलिस के आदेश के बावजूद पुलिस जवानों से जबरन पुलिस मेले की टिकटें बिकवाईं जा रही हैं। यही कारण है कि पुलिस जवान नाकों पर रोके जाने वाले वाहनों को टिकट लेने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस संबंध पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग की ओर से श्रीनगर में आयोजित होने वाले पुलिस मेले के लिए टिकटों की बिक्री जोरों पर है।
विज्ञापन
प्रत्येक पुलिस जवान को चार-चार टिकटें बेचने का आदेश जारी हुआ है। प्रत्येक टिकट की कीमत 40 रुपये है, जिसके चलते पुलिस जवानों में खासा रोष है। कुछ जवानों का कहना था कि एक तो जवानों से जबरदस्ती वेलफेयर फंड काटा जाता है।
विज्ञापन
वहीं हर वर्ष दो बार लगाने वाले पुलिस मेले की लाटरी टिकटें बेचने के लिए मजबूर किया जाता है। यही कारण है कि यह टिकटें नाकों पर बेची जा रही हैं। नाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों, खासकर कामर्शियल वाहन और दो पहिया चालकों को टिकटें खरीदने का दबाव डाला जाता है।
टिकट नहीं लेने पर चलान काटने की बात कही जाती है। लोगों का कहना था कि पुलिस को ऐसे लोगों को डरा-धमका कर टिकट नहीं बेचने चाहिएं। सरकार को भी चाहिए कि ऐसी प्रथा पर रोक लगाए।
उल्लेखनीय है कि ऐसी शिकायतें पहले मिलने पर विभाग की ओर से बाकायदा आदेश जारी किया गया था कि किसी भी जवान पर टिकट बेचने का दबाव न डाला जाए।