शोपियां में 24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उफा में मोदी-शरीफ मुलाकात से ठीक एक दिन पहले आतंकियों ने वीरवार को शोपियां जिला कोर्ट कांप्लेक्स में हमला कर दिया। आतंकियों की अंधाधुंध फायरिंग में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
अस्पताल में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
उधर, बुधवार शाम सेना के दल पर हुए हमले में घायल जवान की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में यह दूसरा आतंकी हमला है।
बुधवार को हमले में घायल सेना का जवान शहीद
वीरवार सुबह लगभग 11 बजे आतंकी कोर्ट परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने घुसते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मोहम्मद अशरफ आखून घायल हो गया।
उसके पेट में गोलियां लगीं हैं। हमलावर आतंकी फरार होने में सफल रहे। घायल जवान को तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, इमाम साहिब क्षेत्र में बुधवार शाम सेना के गश्ती दल पर हमले में घायल 62 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान अनीश टी की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आतंकियों के छिपे होने की सटीक सूचना के आधार सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी किए जाने के दौरान अचानक आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें जवान घायल हुआ था। चूंकि इलाके में काफी घनी आबादी है इस वजह से सेना ने जवाबी कार्रवाई नहीं की थी।