फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police stop jammu and udhampur Vehicles going to kashmir due to driver death

उधमपुर से श्रीनगर की ओर नहीं भेजी गई गाड़ियां

Mon, 19 Oct 2015 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Oct 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
police stop jammu and udhampur Vehicles going to kashmir due to driver death

ट्रक के कंडक्टर जाहिद की मौत के बाद घाटी में पनपे विवाद के बाद उधमपुर से श्रीनगर की तरफ कोई भी गाड़ी नहीं जाने दी गई।

विज्ञापन


उधमपुर से सोमवार को डोडा की गाड़ियों को भी रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस की भी बाईपास सुरक्षा कड़ी रही और नगर में गश्त की गई।

किसी भी संदिग्ध एवं संवेदनशील घटना की संभावनाओं के कारण पुलिस पूरा दिन लोगों पर पैनी नजर रखती रही और नगर की गतिविधियों पर पल-पल की जानकारी आला अधिकारी को दी जाती रही।

हाईवे पर एक हजार से भी अधिक गाड़ियों को रोक दिया गया है। विशेषकर जम्मू और उधमपुर की गाड़ियों को घाटी नहीं भेजा गया।

उधमपुर के बाईपास पर इन गाड़ियों को रोका गया है। हालात सामन्य होने के बाद ही इन्हें घाटी रवाना किया जाएगा। उधमपुर और जम्मू की अधिकतर छोटी गाड़ियां वापस अपने घरों के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


जबकि टक और अन्य सामान ढोने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया।  सोमवार को बाहरी राज्यों के ट्रकों को भी रोक दिया गया। जबकि कश्मीर से आने वाली गाड़ियों को उधमपुर नगर की बजाए बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास पर इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। गाड़ियां सुरक्षित निकले और नौ अक्तूबर को ट्रक जलाने की घटना के बाद पैदा हुए हालात दोबारा पैदा नहीं हो।


इसके लिए पुलिस ने एहतियात बरते थे। रामबन से लेकर उधमपुर में गाड़ियों के खड़ा करने के कारण कई जाम की स्थिति भी पैदा हुई, लेकिन सर्द मौसम के कारण गाड़ियों की आवाजाही कम रही और जाम जल्द ही खुल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed