{"_id":"6a36ff6d7adefa0a6503ea34","slug":"police-search-operation-jammu-news-c-10-jmu1050-943014-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मराठा मोहल्ला में झुग्गियां खंगाली, नौ संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मराठा मोहल्ला में झुग्गियां खंगाली, नौ संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
मराठा मोहल्ले में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस स्रोत पुलिस
- फोटो : samvad
रेलवे लाइन के किनारे गांजा तस्करी की शिकायतों पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। त्रिकुटा नगर के मराठा मोहल्ले में पुलिस ने शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत इस कार्रवाई में झुग्गियों को खंगाला गया। नौ संदिग्धों को पूछताछ व सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को मराठा मोहल्ला इलाके में गांजा तस्करी और नशे के धंधे की शिकायतें मिल रहीं थीं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने झुग्गियों और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली। स्थानीय लोगों के अनुसार रेलवे लाइन के किनारे कई स्थानों पर खुलेआम गांजा बेचा जा रहा है। आरोप है कि कुछ तस्कर अस्थायी ठिकाने बनाकर नशा बेच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके नेटवर्क को तोड़ना है। अभियान का नेतृत्व एसपी साउथ जम्मू ने किया। दक्षिण जोन के विभिन्न थानों के अधिकारी और जवान भी इसमें शामिल रहे।