{"_id":"66834a40ef994287d50571a9","slug":"police-search-operation-in-border-area-samba-news-c-289-1-sjam1009-102956-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस व सुरक्षाबल अलर्ट, नदी-नालों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस व सुरक्षाबल अलर्ट, नदी-नालों को खंगाला
Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले बई नाले में संदिग्ध दिखने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पुलिस व सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में बहने बाले नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है। क्षेत्र में एंटी टनल व ड्रोन ड्राॅपिंग को लेकर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। बता दें कि चार दिन पहले बई नाले में दो संंदिग्ध देखे गए थे, जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्कता बरत रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार कि चार दिन पहले बई नाले में एक दुकानदार ने दो लोगों को हथियारों के साथ देखा था, इसको लेकर सांबा व कठुआ पुलिस सहित बीएसएफ के जवानों ने सोमवार शाम को तलाशी अभियान चलाया। हालांकि सुरक्षा बलों को कुछ हासिल नही हुआ। रक्षा सूत्रों के अनुसार बई नाला घुसपैठ का पुराना मार्ग रहा है। सूत्रों की मानें तो ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैडा सोहाल में मारे गए दो आतंकवादी इसी मार्ग से गुजरे थे। इसको देखते हुए अब पुलिस व सुरक्षा बल नदी नालों को खंगालने में जुटे हैं।