फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police sealed Hurriyat office in Srinagar

हुर्रियत कार्यालय सील, मीरवाइज नजरबंद, पुलिस ने कार्यकर्ता सम्मेलन को किया नाकाम

Sun, 02 Dec 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Dec 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
Police sealed Hurriyat office in Srinagar
हुर्रियत (एम) के कार्यकर्ता सम्मेलन की सूचना पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने राजबाग स्थित हुर्रियत कार्यालय को सील कर दिया। साथ ही संस्था के प्रमुख मीरवाइज मौलवी उमर फारूक को नजरबंद कर दिया। 
विज्ञापन


मीरवाइज ने ट्वीट किया कि एक दिन के कार्यकर्ता सम्मेलन, प्रतिनिधि सत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया। घर पर नजरबंद रखा गया है। हुर्रियत के राजबाग कार्यालय को सील कर दिया गया। 
विज्ञापन


किसी भी राजनीतिक गतिविधि के लिए कोई स्थान नहीं, कोई अनुमति नहीं है। क्या यही ईमानदार लोकतंत्र है गवर्नर साहब। वहीं, अलगाववादियों के साझे संगठन ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) ने बयान जारी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें तीन से नौ दिसंबर को ह्यूमन राइट्स वीक के तौर पर मनाने की अपील की है। उन्होंने इस दौरान शाम की नमाज के बाद अपने अपने मोहल्लों में मस्जिदों के बाहर मोमबत्तियां या मशाल जलाने की अपील की है।                          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed