फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

विजयपुर व घगवाल में वूमेन हेल्प डेस्क का शुभारंभ

विज्ञापन
police
सांबा के घगवाल मे वूमेंन हैल्प डैस्क का उदघाटन करते एसएसपी सांबा - फोटो : SAMBA
सांबा। महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में हो रही बढ़ोतरी पर पुलिस ने विजयपुर ओर घगवाल थाने में वूमेन हेल्प डेस्क शुरू की है। इसका शुक्रवार को एसएसपी राजेश शर्मा ने उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि इससे महिलाओं, लड़कियों को काफी सुविधा मिलेगी। महिला किसी भी तरह के दुर्व्यवहार या हिंसा की शिकायत यहां कर सकती हैं और उनका समय पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क खोले जाने का उद्देश्य पुलिस स्टेशन को अधिक महिलाओं के अनुकूल और स्वीकार्य बनाना है। यह थानों में चलने वाली किसी भी महिला के लिए संपर्क का पहला और एकल बिंदु होगा। पुलिस थाने में महिला हेल्प डेस्क सेटअप में महिलाओं, लड़कियों द्वारा बताए गए मुद्दों से निपटने के लिए महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त ताकत है। विजयपुर में महिला हेल्प डेस्क का नेतृत्व इंसपेक्टर कुंती खजूरिया ने किया। जबकि घगवाल में पीएसआई दिव्या भारती महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी हैं। बाद में एसएसपी ने महिला हेल्प डेस्क के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत की और सभी रिपोर्ट किए गए मामलों की समय पर कार्रवाई के लिए उनसे आग्रह किया और यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को सही न्याय दिलाया जाए। जिला पुलिस अन्य थानों में इसी तरह की महिला हेल्प डेस्क की स्थापना करने जा रही है। इनको घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों के सभी रिपोर्ट किए गए मुद्दों के लिए एक त्वरित और विश्वसनीय प्रतिक्रिया तंत्र प्रदान करने के लिए चौबीसों घंटे कार्यात्मक बनाया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी एजाज अहमद जरगर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed