{"_id":"61c8c870296103053c67eb0a","slug":"police-reasi-news-jmu2506331105","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ करे पुलिस
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन रियासी में की गई बैठक में मौजूद अधिकारी व स्थानीय लोग।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पुलिस स्टेशन में रविवार को हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में आए हुए बाहरी लोगों में से संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ करने की मांग उठाई। कहा कि नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में काफी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं। कई स्थानों पर किराए पर कमरे लिए गए हैं।
बैठक के दौरान ग्रामोड़ से जिला मुख्यालय, कॉलेज व माड़ी सड़क मार्ग पर विशेष नाके लगा कर तेज गति से चलने वाले वाहनों की जांच करने को कहा गया। उनके चालकों के लाइसेंस देखने की मांग की गई। नगर के प्रमुख स्थानों पर नाके लगाने तथा रात्रि में विशेष नाके लगा कर देर रात दिखाई देने वाले व घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने को कहा गया। एसएचओ राजेश गौतम ने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर पाना संभव नहीं है।
स्थानीय लोग कहीं पर भी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो इसकी सूचना उन्हें दें। ताकि समय रहते कार्रवाई को अंजाम दिया जा सके। मौके पर बीडीसी अध्यक्ष प्रवीन अख्तर, म्यूनिसिपल कमेटी के पूर्व उपप्रधान सुदेश पंडोतरा, नेकां नेता तारिक भट्ट, कांग्रेस नेता मुंशी राम सलालिया, सुशेन दूबे, सीला के सरपंच रवि कुमार, पंचायत अगार बल्लियां के नायाब सरपंच वनित पंजगोतरा, मोहम्मद अयुब भट्ट के साथ ही टेंपो, बस व मिनी बस यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे।