{"_id":"6515d542ddb13464d30f2c8e","slug":"police-public-meeting-rspura-news-c-289-1-sjam1009-746-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी शिकायतें दर्ज कराने से बचे आम जनता : एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शिकायतें दर्ज कराने से बचे आम जनता : एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस ने पंचायत महौरगढ़ में की पुलिस-पब्लिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पंचायत महौरगढ़ में वीरवार को पुलिस-पब्लिक बैठक हुई। इसमें एसएसपी बेनाम तोश से जनता ने की शिकायतें सुनीं। लोगों ने एसएसपी के अलावा अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी, डीएसपी गारू राम भारद्वाज, आदि से सीधे बातचीत की और समस्याओं को साझा किया। एसएसपी ने लोगों से झूठी शिकायतें दर्ज कराने से बचने की अपील की।
एसएसपी ने जनता से अनुरोध किया कि वे किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने से बचें। आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस से संपर्क करें। गैर-संज्ञेय प्रकृति के छोटे-मोटे मामलों को समाज के वरिष्ठों, लंबरदारों, चौकीदारों, आदि के तत्वावधान में अपने स्तर पर सुलझाया जा सकता है। सामाजिक कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि अपराध को दबाया न जाए, अपराधी छूट न जाएं और कानून का पालन करने वाले लोगों को असामाजिक तत्वों के हाथों परेशान न किया जाए। इस अवसर पर सरपंच महौरगढ़ पूरम चंद, सरपंच सरना सुमन लता, कुलदीप राज, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सिंह, गिरधारी लाल, आदि मौजूद रहे।