{"_id":"b89404bc23b923b1b0b41a9de333912c","slug":"police-public-meet-organised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पब्लिक मीट का आयोजन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने के मकसद से आरएस पुरा और अरनियां इलाके में बैठकों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसपी हेडक्वार्टर रणधीर सिंह ने की। जबकि इस अवसर पर 94 बटालियन बीएसएफ के एएसपी यशपाल भी मौजूद थे। बैठक में सुचेतगढ़, त्रेवा, काकू दे कोठे, अरनियां और सालेहर के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों से जुड़े कुछ खास मुद्दों पर चर्चा हुई। लोगों ने इलाके में रहते हुए पाक फायरिंग के दौरान आ रही मुश्किलों को सामने रखा उनके समाधान की मांग की। इस पर उच्चाधिकारियों ने पुलिस के अफसरों को मौके पर ही सभी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए है। यही नहीं, युवाओं के स्पोर्ट्स किट दी।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपीओ आरएस पुरा देवेंद्र सिंह, एसएचओ दीपक जसरोटिया और एसएचओ कुलबीर चौधरी उपस्थित थे।