{"_id":"0f618bd730c9bbf284d4d5e60c5c54d2","slug":"police-protection-for-sopore-telecome-outlets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में मोबाइल सेवा को सुरक्षा देने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में मोबाइल सेवा को सुरक्षा देने में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोपोर में निशाने पर आई संचार सेवा मोबाइल कंपनियों और पुलिस के लिए सिरदर्दी बन गया है। पुलिस को मोबाइल टावरों की सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है। पूरे सोपोर जिले में पुलिस की तैनाती में इजाफा किया गया है। पिछले तीन हफ्तों से आतंकियों ने मोबाइल सेवा को निशाना बनाया है। जब से आतंकियों का मोबाइल टावर से निगरानी तंत्र चोरी हुआ है, उसके बाद से लगातार आतंकियों ने मोबाइल कंपनियों पर अपना गुस्सा उतारा है।
विज्ञापन
सबसे पहले मोबाइल कंपनियों के कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को पीटा। उसके बाद आतंकियों ने मोबाइल कंपनियों को अपनी सेवा बंद करने के लिए कहा। जिन घरों में मोबाइल टावर लगाए गए हैं, उन घरों को टावर बंद करने के लिए कहा। इसके बाद मोबाइल टावर पर ग्रेनेड फेंका। इसके बाद सोमवार को बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी पर हमला कर एक कर्मी की हत्या कर दी और दो को घायल कर दिया। इसके बाद मोबाइल कंपनियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
उत्तर कश्मीर के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि आतंकियों ने मोबाइल सेवा को बाधित करने की कोशिश की है, लेकिन ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ने आतंकियों की मदद करने वाले कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है और कुछ को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन
जिन जिन इलाकों में आतंकी मोबाइल सेवा को टारगेट करने की धमकी दे रहे हैं या कोशिश की है, उन क्षेत्रों में पुलिस मोबाइल सेवा को सुरक्षा देगी। कर्मचारियों और टावरों की सुरक्षा होगी। आतंकी हमलों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है।