{"_id":"57e0227c4f1c1b5f13a835e6","slug":"police-post-attacked-by-terrorists-at-langate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उड़ी के बाद कश्मीर में फिर आतंकी हमला, पुलिस पोस्ट को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी के बाद कश्मीर में फिर आतंकी हमला, पुलिस पोस्ट को बनाया निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
आतंकवादी
- फोटो : FILE
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार शाम आतंकियों ने पुलिस पोस्ट को निशाना बना कर हमला किया, हालांकि अभी तक इस हमले में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक-दो आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के लंगेट में स्थित पुलिस पोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
वहां तैनात जवानों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अपने आपको घिरा पाकर आतंकी मौके से फरार हो गए।

#FLASH Police post attacked by terrorists at Langate (Handwara, J&K); more details awaited.
— ANI (@ANI_news) September 19, 2016विज्ञापन
Trending Videos
पुलवामा में फायरिंग से हड़कंप
आतंकी
- फोटो : Demo Pic.
अभी तक हमले में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
वहीं पुलवामा में भी फायरिंग की आवाज के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पुलवामा के केलर इलाके में चार-पांच राउंड फायरिंग की आवाजें आई। जिसके बाद से वहां भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
गौरतलब है कि रविवार सुबह उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ही आतंकियों ने सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला किया था। इस हमले में सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे। हमले के पूरे कश्मीर घाटी में हाईअलर्ट घोषित कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी घाटी में अभी और भी बड़े हमले कर सकते हैं।