{"_id":"fe7a8168af3f74759412af04680742b9","slug":"police-passing-out-parade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग को मिले 25 नए अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग को मिले 25 नए अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 09 Aug 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर ए कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर में शनिवार को सबसे कम प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड हुई। वर्ष 2014 के 25 प्रशिक्षुओं जिसमें 14 डीएसपी, नौ सब इंस्पेक्टर और दो सहायक सब इंस्पेक्टर शामिल थे। इनमें एकमात्र महिला पुलिस अधिकारी डीएसपी अनंतनाग की मंशा बेग थी।
विज्ञापन
परेड में जवानों के कदम ताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा गया और पूरी अकादमी उनके जोश और कदमों की ताल से गूंज रही थी। प्रोबेशनर डीएसपी का नौवां और प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर का 20वां बैच पासआउट हो गया। सुबह साढ़े आठ बजे परेड शुरू हुई। जवानों की टुकड़ी का संचालन इशा महाजन ने डीएसपी मंशा बेग को सौंपा। मंशा बेग द्वितीय कमांडेंट थी।
विज्ञापन
परेड का संचालन सुनील सिंह ने किया। निदेशक दानिश राना ने राष्ट्रीय सेल्यूट देकर परेड को रवाना किया। नौ बजे के करीब मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, गृह राज्यमंत्री सज्जाद अहमद किचलू, पीडब्ल्यूडी मंत्री अब्दुल मजीद वानी समारोह स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय गान से शुरू हुई पासिंग आउट परेड का बाद में मुख्यमंत्री और निदेशक दानिश राना ने मुआयना किया। राना ने भी कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान डीजीपी के राजेंद्रा, एडीजीपी डा एसपी वेद, एडीजीपी दिलबाग सिंह, आईजीपी बी श्रीनिवासन, आईजीपी राजेश कुमार, डीआईजी गरीब दास के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रशिक्षुओं के परिवार के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। हालांकि, इस दौरान विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की गैर मौजूदगी के कारण परंपरा के अनुसार मंच पर उनके लिए कुर्सी नहीं लगाई गई।