फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police officer beating a local last night

पुलिस की ऐसी बर्बरता कि उखाड़े युवक के नाखून

Wed, 15 Oct 2014 11:55 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
police officer beating a local last night

जम्मू संभाग के बारी ब्रह्मणा इंडस्ट्रियल इलाके में पुलिस ने अपनी बर्बरताओं की हदें पार कर दी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए एक युवक के पूछताछ के दौरान नाखून उखाड़ लिए गए। दरअसल मंगलवार शाम सात बजे पुलिस ने बारी ब्रह्मणा इंडस्ट्रियल इलाके में चिकन की दुकान लगाने वाले युवक को उसकी दुकान से उठा लिया था।

विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस उसे स्थानीय थाने में ले गई जहां उसके साथ पुलिस ने मारपीट की। इस पूरे मामले में सबसे चौकने वाली बात ये है कि पुलिस ने इस युवक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। युवक के साथ रात भर पुलिस ने मारपीट की और फिर सुबह के समय उसे छोड़ दिया
विज्ञापन


पुलिस की बर्बरता ही हद तो तब पार हो गई जब पुलिस ने प्रताणना के दौरान उसके हाथों की उंगलियों के नाखून तक उखाड़ डाले। पीड़ित के परिवार वालों ने ये भी आरोप लगाया है कि युवक को करंट भी दिया गया है। खाकी के रौब का शिकार हुआ युवक बाजीगर बस्ती बारी ब्रह्मणा का रहने वाला है। युवक का नाम विकास सिंह पुत्र यशपाल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पुल‌िस ने क‌िया गुमराह

police officer beating a local last night

प‌ुल‌िस की इस बर्बरता के व‌िरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे-1 पर इस घटना के व‌‌िरोध में दो घंटों तक जाम क‌िया और दोषी पुल‌िस वालों के ख‌िलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है।

पुल‌िस ने मीड‌िया को बताया था क‌ि युवक को उपचार के ल‌िए जम्मू मेड‌िकल कालेज ले जाया गया है। लेक‌िन बाद में पड़ताल के बाद मालूम चला क‌ि युवक का उपचार एक न‌िजी अस्पताल में चल रहा है।

नेशनल हाईवे पर जाम की खबर म‌िलते ही मौके पर पहुंचे आलाअध‌िकार‌ियों ने लोगों को आश्वासन द‌िया क‌ि दोष‌‌ियों के ख‌िलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। वहीं इस पूरे मामले का दोष एक सब-इंस्पेक्टर और दो स‌िपाही पर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed