{"_id":"5b92c9c5867a557ebd686d23","slug":"police-of-rescu-of-two-students-from-sonmarg-thajiwas-glacier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर से दो छात्रों का पुलिस ने किया रेसक्यू, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर से दो छात्रों का पुलिस ने किया रेसक्यू, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग में थाजवास ग्लेशियर से पुलिस ने दो छात्रों को वीरवार की देर रात रेसक्यू किया। दूसरी तरफ परिवार के साथ पिकनिक के लिए सोनमर्ग आए एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सोनमर्ग के एसएचओ मंजूर अहमद ने बताया कि केआईई हायर सेकेंडरी स्कूल लसजन श्रीनगर के छात्र पिकनिक पर आए थे। इनमें से कुछ थाजवास ग्लेशियर पर ट्रेक करने गए, लेकिन इनमें से दो छात्र ग्लेशियर पर ही फंस गए, जिसके बाद एक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया और देर रात को उन्हें रेसक्यू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों की पहचान पुलवामा आरिगाम के शाहिद अहमद लोन और कुलगाम यारिपोरा के नवीद अहमद खान के तौर पर हुई है। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार को मुंबई से आए एक पर्यटक नोमान लकदुला (70) का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वो कुछ दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घूमने आए थे। इस दौरान उन्हें छाती में दर्द हुआ और वे गिर गए। उन्हें तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन