फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police nabbed all 3 accused of nayab tehsildar office blast

हां, हमने किया था नायब तहसीलदार के दफ्तर में धमाका

Wed, 30 Jul 2014 01:44 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
police nabbed all 3 accused of nayab tehsildar office blast

श्रीनगर के पुंछ में विस्फोट करने के आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

विज्ञापन


पूंछ जिले की मेंढर तहसील के गांव धारघलून स्थित नायब तहसीलदार बालाकोट कार्यालय को एक महीने पूर्व बम विस्फोट से उड़ाए जाने के आरोप में पुलिस ने एक पूर्व आतंकी सहित दो लोगों को पकड़ा है।

आरोपियों में कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी पूर्व आतंकी अब्दुल मजीद बट्ट के साथ ही गांव धारघलून का ही रहने वाला मुख्य आरोपी इरफान एहम्मद पुत्र अब्दुल क्यूम ने अपना आरोप कबूल कर लिया है।

विज्ञापन

24-25 जून की रात किया था विस्फोट

police nabbed all 3 accused of nayab tehsildar office blast

दोनों आरोपी कुछ दिन पहले जब पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आए थे तो कश्मीर घाटी में पत्थरबाजों के सहयोग से पुलिस हिरासत से भाग गए थे।

यह कहना है राजोरी पुंछ रेंज के डीआईजी अशोक कुमार अत्री का, जो मंगलवार को पुंछ थाने में पुलिस की तरफ से आयोजित पत्रकारवार्ता में पूरे मामले की जानकारी दे रहे थे।

एएसपी पुंछ अमित गुप्ता, एसएस पी पुंछ शमशीर हुसैन और डीआईजी अशोक कुमार अत्री ने बताया कि 24-25 जून 2014 की मध्य रात करीब 1.20 बजे मेंढर के गांव धारघलून स्थित नायब तहसीलदार बालाकोट कार्यालय में बम विस्फोट किया गया था।

'पूछताछ में इरफान का नाम पता चला'

police nabbed all 3 accused of nayab tehsildar office blast

मामले में पुलिस ने गुरसाई थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर नम्बर 46/2014 दर्ज कर आरपी सी की धारा 120बी और विस्फोटक एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसएसपी पुंछ की देखरेख में एएसपी अमित गुप्ता की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी, जो दो बातों को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही थी, क्या विस्फोट आतंकी घटना है या फिर किसी ने निजी स्वार्थ के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय पर विस्फोट करवाया है।

पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर कार्यालय को स्थानांतरित करवाने का मामला सामने आया और पूछताछ के दौरान आरोपी इरफान का नाम पता चला।

विज्ञापन

30 हजार में आतंकी से खरीदा बम

police nabbed all 3 accused of nayab tehsildar office blast

पुलिस ने बताया कि वह पहले नकली नोटों के धंधे में पकड़ा जा चुका है और वह टैक्सी चलाता है। वह पैसे के लिए कुछ भी कर सकता है।

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर ल‌िया। उसे कुछ लोगों ने डेढ़ लाख रुपया देने की बात कही थी और उसे फारूक नाम के एक व्यक्ति ने पैसे दिए थे। पकडे़ जाने तक इरफान को 55 हजार रुपये मिले थे।

जिसमें से उसने पूर्व आतंकी अब्दुल मजीद बट्ट को 30 हजार रुपये देकर उससे विस्फोट के लिए बम प्राप्त किया था। डीआईजी का कहना है क‌ि घटना के मास्टरमाइंड की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed