{"_id":"59b5425e4f1c1bf27f8b5a85","slug":"police-man-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पुलिस कर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 10 Sep 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पुलिस कर्मी घायल हो गया। उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया है । उसकी टांग और पांव में गंभीर चोट आई है। घायल की पहचान कांस्टेबल नरेश कुमार (31) निवासी टांडा अखनूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार आईआरपी 14 बटालियन में तैनात नरेश कुमार मोटर साइकिल पर अखनूर से जम्मू की ओर से जा रहा था। इस बीच पलौड़ा स्थित केसी स्कूल के पास सामने से आ रहे बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन