फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police made the poor girl's marriage

जब थाने से विदा हुई बारात, नम हो गई आंखें

Tue, 12 Aug 2014 10:36 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police made the poor girl's marriage

अकसर गलत कामों के कारण खबरों में रहने वाली पुलिस आज अच्छे काम के लिए खबरों में रही।

विज्ञापन


जनता के साथ अच्छे संबंध कायम करने की मुहिम में जम्मू पुलिस ने गरीब परिवार की बेटी की शादी अपने दम पर कराई।

बाकायदा थाने में बारात आई और शादी कराई गई। रिवाज के हिसाब से विदाई भी हुई और मां-बाप के साथ ही पुलिस वालों की आंखें भी भर आईं।

एक लाख रुपये की एफडीआर दी

Police made the poor girl's marriage

पुलिस ने न केवल युवती की शादी ही कराई लेकिन एसएसपी उत्तम चंद ने लड़की को उपहार के रूप में बतौर एक लाख रुपये की एफडीआर दी है। इस संबंध में सतवारी थाने में एक औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

लड़की की अच्छे घर में शादी करने के साथ-साथ भविष्य में भी ऐसे समाजसेवी कार्य करने के लिए एसएसपी ने प्रयासरत बताया है।

एसडीपीओ हरजीत सिंह के मुताबिक उन्हें किसी ने बताया कि गाडीगढ़ इलाके में एक बिना मां-बाप की बेटी है। उसके नाना-नानी उसकी कहीं शादी करवाना चाहते है लेकिन आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशे से मैकेनिक है लड़का

Police made the poor girl's marriage

युवती के बारे में सब जानने के बाद पुलिस ने गाडीगढ़ निवासी कमलदीप कौर के नाना-नानी के साथ संपर्क किया और कैंप गोल गुजराल निवासी परविंद्र सिंह के साथ दो सप्ताह पहले उसका विवाह करवा दिया।

परविंद्र सिंह गोल मार्केट में मैकेनिक की दुकान करता है। पुलिस ने लड़की का भविष्य संवर जाए, इस मकसद से एक लाख रुपये की एफडीआर भी लड़की को उपहार के रूप में सौंपी है।

इस मौके पर एसपी साउथ राहुल मलिक, एसएचओ सुहेल रशीद, एमएचसी बूटी राम सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed