{"_id":"5b61184f24705c1c9eaed2c807111200","slug":"police-lathicharge-in-jammu-bandh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे जम्मू बंद के दौरान पुलिस ने बरसाई लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे जम्मू बंद के दौरान पुलिस ने बरसाई लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने शहर के पुरानी मंडी इलाके में रविवार को दिनभर पुलिस और युवाओं के बीच भिड़ंत होती रही। प्रदर्शनकारियों ने चौक पर टायरों को आग लगाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान भारी पुलिस बल ने पत्थरबाजी कर युवाओं को कई बार दौड़ाया। कई युवकों को हिरासत में भी लिया गया। देर शाम तक चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहे।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ भूमि आंदोलन के दौरान भी पुरानी मंडी इलाका प्रदर्शनकारियों का गढ़ रहा था। रविवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में युवाओं ने पुरानी मंडी चौक पर सीमेंट के खंभे और लोहे के बैरीकेट गिराकर रास्ते को बंद कर दिया और चौराहे पर टायर और लकड़ियों को आग लगा दी।
विज्ञापन
इससे वाहनों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। इस बीच परेड और सिटी चौक की ओर से भारी पुलिस बल ने पुरानी मंडी में पहुंचकर युवाओं को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान युवाओं ने पत्थरबाजी भी की।
विज्ञापन
वीडियो देखें-