{"_id":"3b8eed41bfbec7f4d238305da49c26b4","slug":"police-lathi-charge-on-students-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2014 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणाम में अधिकतर छात्रों को फेल करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पालीटेक्निक कालेज के विद्यार्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसमें एक छात्र के माथे पर गंभीर चोट आई। उसे मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान माथे पर चार टांके भी लगे और बाद में छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के प्रधान, महासचिव, जिला प्रधान और कई अन्य प्रदर्शनकारियों विद्यार्थियों को गिरफ्तार भी कर लिया। देर शाम एनएसयूआई के राज्य प्रधान ने उन्हें गांधीनगर थाने से छुड़ाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करीब 300 विद्यार्थियों ने सोमवार को बिक्रम चौक स्थित पालीटेक्निक कालेज परिसर में ही प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में अधिकतर विद्यार्थियों के 10 से अधिक सब्जेक्ट फेल कर दिए गए, जबकि विद्यार्थियों की परीक्षा सही हुई थी।
विज्ञापन
प्रधान नीरज कुंदन ने कहा कि प्रशासन से मांग की गई थी कि विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा शीट्स दिखाई जाएं, लेकिन प्रशासन ने ऐसा करने से मना कर दिया। नीरज ने बताया कि पहले और दूसरे सेमेस्टर में जिन विद्यार्थियों के 10 से अधिक सब्जेक्ट फेल हैं, उनको अब तीसरे सेमेस्टर में दाखिला नहीं दिया जा रहा, जबकि पहले कहा गया था कि तीसरे सेमेस्टर में दाखिला दे दिया जाएगा।
इसके लिए विद्यार्थियों से फीस भी ले ली गई है। इसको लेकर जब विद्यार्थी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो अचानक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विद्यार्थियों पर जमकर लाठियां बरसाईं और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
बाद में पुलिस ने प्रधान नीरज कुंदन, महासचिव अभज्योत सिंह, जिला प्रधान सनी परिहार और अन्य एनएसयूआई नेता रंजोत सिंह को पकड़ लिया और गांधी नगर थाने ले गए। देर शाम तक एनएसयूआई के राज्य प्रधान शाहनवाज चौधरी ने उनके थाने से छुड़ाया और कहा कि पुलिस ने विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किया है। इस दौरान एक विद्यार्थी को गंभीर चोट भी आई। (DEMO PIC)