फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police ki pathshala

Jammu News: ट्रैफिक कर्मी चालान के लिए निजी मोबाइल से नहीं खींच सकता वाहन का फोटो

विज्ञापन
police ki pathshala
पुलिस की पाठशाला का लोगो
विज्ञापन

फोटो अभिषेक
महिला कॉलेज परेड में लगी पुलिस की पाठशाला, छात्राओं को पढ़ाया नियमों का पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ट्रैफिक कर्मी निजी मोबाइल से किसी वाहन का फोटो नहीं खींच सकता है। चालान करने के लिए उन्हें मशीनें दी गई हैं। अगर कोई ट्रैफिक कर्मी अपने मोबाइल से वाहन का फोटो खींचते दिखता है तो एसएसपी ट्रैफिक सिटी को ईमेल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ताकि ऐसा दोबारा न हो। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शनिवार को महिला कॉलेज परेड में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी ट्रैफिक सिटी जम्मू अरविंदर सिंह कोतवाल ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुलिसिंग बदल गई है। अब आम लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मी या अधिकारी बिना गलती के चालान नहीं कर सकता है। सड़क पर आम नागरिक और ट्रैफिक कर्मियों के बीच कोई बहस न हो इसके लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में ई-बसें या मेटाडोर में ओवरलोडिंग व तेज गति से चलती हैं तो ट्रैफिक पुलिस को अवगत करवाएं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के सफल संचालन में समाज की अहम भूमिका रहती है। सड़क पर वाहन चलाने वाला या फिर पैदल चलने वाला जब नियमों का पालन करता है तो व्यवस्था ठीक हो जाती है। सड़कों पर वाहन के बढ़ते दबाव में यह जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। छात्राओं को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तय किए गए नियमों व जुर्माने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए एआई का प्रयोग कर रहे हैं। इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। कार्यक्रम में महिला कॉलेज परेड में केमिस्ट्री विभाग के प्रमुख डॉ. राजेश कांत, एनएसएस पीओ डॉ. अत्या मौजूद थीं। कार्यक्रम में 80 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।

---
छात्राएं बोलीं मेटाडोर में रहती है ओवरलोडिंग
पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने एएसपी से सवाल पूछे जिनके जवाब भी उन्हें मिले। बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर की छात्रा रद्धिमा, प्रियांशा शर्मा, अरशलीन कौर, हरलीन कौर, कुसुम लता ने मेटाडोर में ओवरलोडिंग की समस्या से एएसपी को अवगत करवाया। छात्राओं ने पूछा कि कॉलेज की छुट्टी के समय मेटाडोर में ओवरलोडिंग रहती है। ट्रैफिक कर्मी चालान नहीं करता है। इस पर एएसपी ने कहा कि ओवरलोडिंग पर सख्ती की जा रही है। ओवरलोडिंग में प्रति यात्री का 200 रुपये जुर्माना करते हैं। छात्राओं ने पूछा की ई-रिक्शा और ऑटो चालक स्टूडेंट किराया क्यों नहीं लेते हैं। एएसपी ने कहा कि यह नियमों में नहीं है लेकिन इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed