{"_id":"5da2259f8ebc3e93d0285f2e","slug":"police-jammu-kashmir-reasi-news-jmu1950891196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम में रहने वाले बाबा ने रचा मूर्ति खंडित करने का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम में रहने वाले बाबा ने रचा मूर्ति खंडित करने का ड्रामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। शिव शक्ति आश्रम कोठिया में रहने वाले बाबा ने ही भगवान हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने का ड्रामा रचा था। पुलिस ने आरोपी बाबा को चौबीस घंटे के अंदर ही पकड़ लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। बाबा की पहचान दीपक कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी नया गांव तहसील जादव जिला नीमच मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाबा और आश्रम के लिए बनाई गई कमेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। वीरवार रात को बाबा दीपक कुमार ने आश्रम के पास लगी हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। इसके बाद उसके हिस्से को पास ही बने तालाब में फेंक दिया। वीरवार रात को ही फोन तथा अन्य माध्यम से इसकी जानकारी स्थानीय लोगों व हिंदु संगठनों के सदस्यों को दी गई। मौके पर पुलिस की पार्टी भी पहुंची। घटना की जांच शुरू करने के साथ ही पौनी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट को भी दर्ज कर ली गई। बाबा ने ही बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए और मूर्ति को खंडित कर चले गए। रोकने के बाद वह नहीं रुके और मौके से भाग गए। एसएसपी रश्मि वजीर के निर्देश पर पौनी के एसएचओ सुमित शर्मा, भांवला के एसएचओ त्रिभुवन खजुरिया ने जांच को शुरू किया। पुलिस ने बाबा दीपक कुमार से पूछताछ की। शक होने पर उससे पूछा गया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को हिरासत में रखा गया है।
मौके पर पहुंची भीड़
पौनी। आरोपी बाबा को हिरासत में लेकर पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया। मूर्ति खंडित होने के कारण स्थानीय लोगों में रोष था। उन्होंने पुलिस को दस दिनों के भीतर आरोपी को पकड़ने का समय दिया था। मूर्ति खंडित होने का पता चलने के बाद मौके पर अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई थी। तालाब के भीतर मूर्ति का खंडित हुआ हिस्सा भी बरामद कर लिया गया था।