फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police jammu kashmir

बाइक चालक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मौत

विज्ञापन
police jammu kashmir
रामबन। रामसू के पास बाइक चालक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि अमृतसर के रहने वाले रणवीर सिंह पुत्र नत्था सिंह बाइक में सवार था। उसको आसपास के लोगों ने गोली लगने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अन्य के साथ मिलकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि रणवीर के पास एक पिस्टल मिली है। उसी से गोली चली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया उसने खुदकुशी कर ली हो। घटना की जांच की जा रही है। इसकी सूचना उसके परिजनों तक पहुंचा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया गया है। इसके अलावा बाइक को थाने में जमा करवा दिया गया है।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed