फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police has established a concrete checkpoint on the Ring Road near Meeran Sahib.

Jammu News: मीरां साहिब के पास रिंग रोड पर पुलिस का पक्का नाका स्थापित

Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 19 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Police has established a concrete checkpoint on the Ring Road near Meeran Sahib.
मीरा साहिब रिंग रोड पर नाका स्थापित करने पर पहुंचे अ​धिकारी। संवाद - फोटो : rspura
लूटपाट पर अंकुश लगाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
विज्ञापन

एसडीपीओ आरएस पुरा व थाना प्रभारी मीरां साहिब की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया
मीरां साहिब। जिला पुलिस की ओर से मीरां साहिब कस्बे के पास गांव नंदपुर व बन सुल्तान के मध्य रिंग रोड पर पक्का नाका स्थापित किया गया है। रिंग रोड पर लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व सड़क हादसों को रोकने के लिए नाका स्थापित करने की काफी समय से मांग की जा रही थी।
मंगलवार को एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गाेंगना व थाना प्रभारी मीरां साहिब जयपाल शर्मा की मौजूदगी में पुलिस की ओर से नाका स्थापित किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि रिंग रोड पर बिश्नाह क्षेत्र के अधीन पुलिस की ओर से पहले ही नाका स्थापित किया गया है। अब मीरां साहिब क्षेत्र में भी पक्का नाका लगाया गया है, जिसमें 24 घंटे पुलिस कर्मियों को तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब नाके के जरिये रिंग रोड असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। पंचायत मलिकपुर के पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि रिंग रोड पर आए दिन लूटपाट के साथ दुर्घटना घटने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की ओर पक्का नाका स्थापित करने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई चोरियां होने पर आरोपी इसी मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। अब नाका स्थापित होने से अपराध पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed