{"_id":"153a225ef29027a74ee39aecea627e40","slug":"police-caught-two-more-accused-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े दो और आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े दो और आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बल्लेबाग में क्रिकेट मैच के दौरान खूनी संघर्ष में युवक की हुई मौत मामले में तीसरे दिन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को पकड़ा है। एक नाबालिग है।बुधवार को पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अन्य युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने मारपीट में उपयोग की गई चीजें पहले ही बरामद कर लिए हैं। वहीं गांव बल्लेबाग और करंगी में तनाव का माहौल है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। बुधवार को गिरफ्तार किए गए दोनों युवक बल्लेबाग के बताए गए। इससे पहले गिरफ्तार दोनों भाइयों में एक नाबालिग है।
विज्ञापन
वहीं मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने पुलिस से मांग की है कि अन्य सभी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। मामले में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि जांच जारी है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन