आतंक पर नकेल: बांदीपोरा में पुलिस ने दहशतगर्दों को पनाह देने वाले दो घरों को किया अटैच
बांदीपोरा में पुलिस ने आतंकियों को शरण और उन्हें रसद देने वाले दो घरों को अटैच किया है। पिछले साल मई में जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि उन्होंने बांदीपोरा जिले में एजाज और मकसूद सहित तीन आतंकवादियों और चार मददगारों को गिरफ्तार था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में आतंक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बांदीपोरा जिले में अधिकारियों ने पिछले साल गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादी सहयोगियों की संपत्तियों को कुर्क किया है। आरोप है कि आतंकी मददगारों ने अपने घरों में आतंकवादियों को शरण दी और उन्हें रसद सहायता प्रदान की।
इसी के चलते पुलिस की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा कि गुंडपोरा रामपुरा में आरोपी एजाज अहमद रेशी के पिता अब्दुल मजीद रेशी और चित्तबांडे निवासी आरोपी मकसूद अहमद मलिक के पिता मोहम्मद जमाल मलिक के आवासीय मकान को कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कुर्क किया गया है।
गौरतलब है कि पिछले साल मई में जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि उन्होंने बांदीपोरा जिले में एजाज और मकसूद सहित तीन आतंकवादियों और चार मददगारों को गिरफ्तार करके लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।
ये भी पढ़ें- J&K: श्रीनगर के पहले मॉल की पड़ी नींव, बुर्ज खलीफा का निर्माण कराने वाला एमार समूह इसे करेगा तैयार
एसआईयू ने पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का आवास पर की रेड
पुलवामा जिले में सोमवार को पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दबिश दी है। पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के आवास में तलाशी अभियान चलाया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काकापोरा में गुलाम मोहम्मद डार के बेटे अजीज डार के घर की तलाशी ली जा रही है। अजीज लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय कमांडर रियाज अहमद डार का पिता है, जो 8 साल से सक्रिय है और सबसे पुराने जीवित आतंकवादियों में से एक माना जाता है। यह छापा पुलवामा पुलिस थाने में दर्ज एक मामले के तहत की गई है।
ये भी पढ़ें- Tulip Garden in Kashmir: पर्यटकों के लिए खुला एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन, 15 लाख से ज्यादा खिले फूल, जानें टाइमिंग