{"_id":"59c551044f1c1b36688b61ef","slug":"police-arrested-one-man-with-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पिस्तौल के साथ एक को पकड़ा
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के साथ पकड़ा है। उसके पास से 11 गोलियां भी बरामद की गईं। आरोपी पर हत्या का प्रयास और एनडीपीएस के आरएस पुरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं। आरोपी अश्विनी कुमार आरएस पुरा के गांव लंगड़ेयाली का रहने वाला है।
विज्ञापन
एसडीपीओ रफीक मन्हास ने बताया कि चट्ठा पुलिस ने नाके पर हक्कल गांव की तरफ से बाइक से आ रहे युवक को रोका। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना अश्विनी बताया। संदिग्ध नजर आने पर तलाशी ली गई तो पिस्तौल बरामद हुई।
विज्ञापन
आरोपी पर पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पिछले पंद्रह दिन में गांधी नगर सब डिवीजन में यह तीसरा ऐसा मामला है जब किसी को पिस्तौल के साथ पकड़ा गया हो।
विज्ञापन