फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police arrested bike Stealing gang with six bike

मोटरसाइकिल चुराने वाला गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2017 07:52 PM IST
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरोे,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 19 Sep 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
Police arrested bike Stealing gang with six bike
आधा दर्जन मोटरसाइकिल बरामद - फोटो : AMAR UJALA

शहर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने आधा दर्जन बाइक बरामद की हैं। संभावना जताई जा रही है कि आगे पूछताछ करने पर कुछ और बाइक भी बरामद होंगी। गांधी नगर एरिया में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले तीन युवकों को पकड़ने के बाद पूछताछ करने पर यह कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


एसडीपीओ गांधी नगर रफीक मन्हास ने बताया कि गांधी नगर में तीन युवकों को पकड़ा गया। यह लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पकड़ने पर इन्होंने अपने नाम संदीप गुप्ता, बिश्नाह, सुनील शर्मा बाबलियाना और प्रभजोत सिंह, फिंदर बताए। वह क्षेत्र में घूमने का कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन


जोर देकर पूछताछ की गई तो बताया कि वह लोग शहर और आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी करते हैं। इनके पास से छह मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें तीन में नंबर लगा हुआ है, जबकि तीन बिना नंबर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर लगी मोटरसाइकिलों में हीरो हांडा पैशन प्लस, जेके02एपी, 75 48, हीरो हांडा पैशन प्लस, जेके02एई, 5785, हीरो हांडा पैशन प्रो, जेके02एएफ, 0291 शामिल हैं। शहर के बस स्टैंड, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, गांधी नगर, बिश्नाह, फिंदड़ और मीरां साहिब से इन तीनों ने यह छह बाइक चुराई हैं। उल्लेखनीय है कि शहर में आए दिन मोटरसाइकिल चोरी होने की घटनाएं हो रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed