फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police arrested 37k beggars

कश्मीर में अब परेशान नहीं करेंगे भिखारी

Thu, 10 Jul 2014 01:15 PM IST
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:15 PM IST
विज्ञापन
police arrested 37k beggars

कश्मीर में पवित्र रमजान का महीना चल रहा है। इसके चलते भी मस्जिदों और दरगाहों के बाहर भिखारियों की भारी संख्या देखने को मिलती है।

विज्ञापन


पवित्र रमज़ान के महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग काफी दान करते हैं। श्रीनगर शहर में गैर स्थानीय भिखारियों की बढ़ती संख्या देख पुलिस ने एक विशेष अभियान शुरू किया है।

श्रीनगर पुलिस ने इससे निपटने के लिए अभियान शुरू किया। अब तक 37 भिखारियों को गिरफ्त कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। कोर्ट ने जम्मू कश्मीर भिक्षा वृत्ति अधिनियम, 1960 के तहत उन्हें राज्य से बाहर भेजने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन

सैर करना भी मुश्किल

police arrested 37k beggars

डल झील के किनारे सैर कर रही दिल्ली से आई पूजा के अनुसार झील के किनारे अब सैर करना भी मुश्किल लगता है, क्योकि जब भी कोई पर्यटक यहां से गुजरता है तो वहां मौजूद भिखारी उनके पीछे पड़ जाते हैं।

पूजा के अनुसार गैर स्थानीय भिखारियों के कई दल डल झील और इसके आसपास के इलाकों में घूमते नज़र आते हैं।

मुंबई से कश्मीर घूमने आई महिला पर्यटक रिम्मी के अनुसार यह भिखारी ऐसे लपकते हैं कि इंसान भयभीत हो जाता है।

कोर्ट ने जारी किए कुछ निर्देश

police arrested 37k beggars

कश्मीर घूमने जाने वाले टूर‌िस्ट को अब भिखारी परेशान नहीं करेंगे। सरकार ने कश्मीर के भ‌िखार‌ियों को बाहर करने की तैयारी कर ली है।

कोर्ट के आदेश पर अब उन्हें राज्य से बाहर जाना होगा। फिलहाल पुलिस ने 37 भिखारियों को अपनी गिरफ्त में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

यह लोग अधिकतर उन स्थानों पर मौजूद रहते हैं , जहां पर्यटकों की संख्या भी अधिक रहती है। अब इन लोगों को राज्य से बारह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed