{"_id":"520cb7fdb660b72b9c6aac5dfccf8797","slug":"police-are-also-cautious-in-dealing-with-snow-dgp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ से निपटने में पुलिस भी रहे सतर्क: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ से निपटने में पुलिस भी रहे सतर्क: डीजीपी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में आने वाले दिनों में होने वाली बर्फबारी को लेकर पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य पुलिस महानिदेशक ने वीरवार को कश्मीर संभाग के आईजी से लेकर जिला पुलिस अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जरूरी आदेश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस को चाहिए कि जिला प्रशासन के साथ तालमेल बढ़ा कर दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों की मदद करें।
डीजीपी के राजिदंरा ने अधिकारियों से कहा कि अपने करीबी विभागों को और अधिक सचेत करें। उन्होंने कश्मीर में अपराध पर अंकुश और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन
नए साल में पुलिस को अपनी प्राथमिकताएं तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी जिलों में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्र मों की भी जानकारी ली। बैठक में आईजी जेएम जिलानी, रेंज अधिकारी गरीब दास, नीतीश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन