{"_id":"e37449c3a9d375d449345e3bfffd4255","slug":"police-absconded-with-their-fellow-service-rifle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीओ अपने साथी की सर्विस राइफल लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीओ अपने साथी की सर्विस राइफल लेकर फरार
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के पुराने शहर से एक एसपीओ शनिवार को अपने साथी की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया। घटना के बाद शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जगह-जगह पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रैनावारी पुलिस स्टेशन में तैनात एसपीओ रियाज अहमद अपने एक साथी कांस्टेबल शौकत अहमद की सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया। वह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खान साहिब इलाके का रहने वाला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसपीओ के राइफल लेकर फरार होने की वर्ष 2016 की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 जनवरी को कांस्टेबल शकूर अहमद 4 एके-47 राइफल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
वह एसडीपीओ बिजबिहारा इरशाद अहमद का पीएसओ था। पिछले वर्ष मार्च में एक कांस्टेबल नसीर अहमद पंडित भी 2 सर्विस राइफल लेकर फरार हो गया था।
बाद में यह आतंकी बुरहान के फेसबुक पर वायरल हुए फोटो में देखा गया था। नसीर उस समय पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री अल्ताफ बुखारी के घर पर तैनात था।