{"_id":"d915a6d65329107246dcf2236d2ac366","slug":"pok-man-apprehended-by-bsf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओके से आए संदिग्ध को बीएसएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके से आए संदिग्ध को बीएसएफ ने पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Sep 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान शासित कश्मीर से भारतीय सीमा में घुसे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के जवानों ने इस व्यक्ति को उरी सेक्टर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के जवानों ने पीओके के रहने वाले इस संदिग्ध को 18 सितंबर को उरी सेक्टर के गोहलाल गांव से संदिग्ध हालातों में गिरफ्तार किया था।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पीओके के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम कासिम शाह है। सुरक्षाबलों ने इस व्यक्ति को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने इस संदिग्ध के खिलाफ धारा 2/3 आंतरिक मूवमेंट (नियंत्रण) अध्यादेश के तहत मुकदमा दायर कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
कासिम शाह मुजफ्फराबाद की बाग तहसील का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि शाह अपने परिवार झगड़ा करके आया था और सीमा के पास घूम रहा तभी बीएसएफ के जवानों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन