फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   POK and Jammu and Kashmir between 3700 crore turnover

POK और जम्मू-कश्मीर के बीच हुआ 3700 करोड़ का कारोबार

Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
POK and Jammu and Kashmir between 3700 crore turnover

उड़ी-मुजफ्फराबाद व्यापारिक रूट से क्रास एलओसी ट्रेड के तहत वर्ष 2008 से अब तक 3700 करोड़ का कारोबार हुआ है। रूट पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके लिए जरूरत के मुताबिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। क्रास एलओसी ट्रेड को और सुविधाजनक बनाने के लिए बारामुला जिला उपायुक्त यशा मुदगल की अध्यक्षता में कमान पोस्ट पर महत्वपूर्ण बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर क्रास एलओसी ट्रेड की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 से क्रास एलओसी ट्रेड के तहत उड़ी से मुजफ्फराबाद रूट पर सामान से लदे 31 हजार 567 ट्रक गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट पर व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए की जा रही विशेष व्यवस्थाएं

POK and Jammu and Kashmir between 3700 crore turnover

वहीं मुजफ्फराबाद से उड़ी की तरफ सामान से लदे वाहनों की संख्या 2881 दर्ज की गई। आयात और निर्यात श्रेणी के कारोबार का आंकड़ा इस दौरान 3700 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

बैठक के दौरान व्यापारिक रूट पर चलने वाले वाहनों की ओवर लोडिंग कम करने, वाहनों की संख्या बढ़ाने के अलावा वस्तुओं के मूल्य निर्धारण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला उपायुक्त यशा मुदगल ने ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर सलामाबाद का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश देते हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट उड़ी, संयुक्त निदेशक उद्योग, कस्टोडियन ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर सलामाबाद, मुजफ्फराबाद से अधिकारी और व्यापारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed