फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व की सरकारों ने अपना विकास किया

विज्ञापन
poiltical
विजयपुर में हुई जनसभा में मौजूद पंजाब सरकार के मंत्री व अन्य।
विजयपुर/ सांबा। आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल की अध्यक्षता में रामगढ़ में रविवार को एक जनसभा हुई। इसमें पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि एनसी, पीडीपी, कांग्रेस और भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हर पार्टी के नेता दावा करते हैं कि हमारी पार्टी की सरकार में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है, लेकिन सच्चाई यह हैं कि विकास के नाम पर उन्होंने अपना विकास किया है। प्रदेश की जनता की सुख सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने सारी पार्टियों व नेताओं को उखाड़कर फेंक दिया। आम आदमी पार्टी को स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनाने और बिजली, पानी व रोजगार देना आता है। आप पार्टी को राजनीति करनी नहीं आती है। अगर आपको राजनीति चाहिए, तो इनके पास चले जाना और विकास चाहिए तो हमारे पास आ जाना। भाजपा, एनसी, पीडीपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आपने 70 साल इन पार्टियों को दिए। आपसे मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं। अगली बार हमारा काम वोट मांगेगा और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आम आदमी पार्टी लोगों की हर जरूरत को पूरा करेगी।
विज्ञापन

जनसभा में पूर्व मंत्री कुंडल ने कहा कि लोकसभा और डीडीसी चुनाव के दौरान भाजपा ने जो वादे किए थे, उन पर खरी नहीं उतरी है। हम जिस भी गांव में गए हर तरफ लोगों की यही परेशानी है कि बिजली तो आती नहीं, लेकिन बिल लाखों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा में अमरीक सिंह, गौरव शर्मा, प्रदीप मित्तल, अमित कपूर, पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह, मोहन सिंह भट्टी, बोधराज, मोहन लाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed