फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

दल बदलने वाले नेताओं की सुविधाएं बंद की जाएं

विज्ञापन
poiltical
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई है कि लोकसभा और राज्यसभा में ऐसा कानून पास किया जाए, जिसमें पूर्व विधायक अपनी पहली पार्टी छोड़कर नई पार्टी में जाते हैं उनको सरकार की तरफ से दी जा रही पेंशन और सुविधाएं तत्काल बंद कर दी जाएं। क्योंकि ऐसे नेता लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं। उनके दिए वोट का मजाक उड़ाया जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी धर्म सिंह, संसार चंद, प्रीतो देवी, कौशल्या रानी, राजेश कुमार, सुभाष सिंह, पंकज सिंह आदि ने मांग की है कि इन नेताओं की पेंशन को बंद की जाए। उन्होंने कहा कि जब वे विधायक या सांसद बने तो हमारे वोटों से ही बने। दुर्भाग्य से अगर वे दूसरे चुनाव में हार गए तो कुछ तो वोट उनके जरूर मिले। चुनाव हर पांच साल के बाद होते हैं, और राजनीतिक पार्टियों में भी उलटफेर होती रहती है। लेकिन जो नेता एक दल को छोड़कर दूसरे दल में जाते हैं उनकी सरकारी की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं बंद कर देनी चाहिए। क्योंकि पूर्व में उन्हें जो वोट प्राप्त हुए वह उन्हें पार्टी उनके व्यक्तित्व, पार्टी से प्रभावित होकर ही मिले। बाद में उनका दूसरे दल में चले जाना आमजन की भावनाओं को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed