फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

देवेंद्र और सुरजीत ने लोगों को दिया धोखा

विज्ञापन
poiltical
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ युवा नेता अजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पूर्व विधायक देवेंद्र राणा ने पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थामा है वह अपने फायदे के लिए ऐसा किया है। इससे लोगों को धोखा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नेकां में रहकर सत्ता का सुख भोगने वाले यह नेता जम्मू के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ी है। अब हाईकमान के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच जाएंगे और उनकी परेशानियों को हल करेंगे। क्योंकि नेकां ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। जम्मू-कश्मीर में जितना भी विकास हुआ है नेशनल कांग्रेस की देन है। संवाद
विज्ञापन

देवेंद्र और सुरजीत के नेकां से जाने पर पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
सांबा। वर्षों से नेकां का सुख भोगने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं से नेकां को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सांबा जिले के नेकां कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हैं। नेकां के वरिष्ठ नेता चंद्र उदय सिंह ने देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेकां के शासन में दोनों नेताओं ने काफी सुख भोगा। कई गुणा जायदाद बनाई। अब सत्ता से बाहर रहना पड़ा तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि सांबा में पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नेकां कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं। भाजपा ने लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। अब लोग समझ चुके हैं। चुनाव में लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ने नेकां की सदस्यता से दिया इस्तीफा
विजयपुर। विधानसभा क्षेत्र के कुछ नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेताओं ने महासचिव अली मोहम्मद सागर को इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वालों में प्रेमपाल, जोगेश्वर सिंह, दर्शन लाल, मोहन सिंह, महेंद्र गुप्ता, भगवान सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने जो इस्तीफा दिया है हम उनके साथ हैं। पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया जैसा हमें कहेंगे। वैसे ही करेंगे। उनके साथ हमारे वर्षों से अच्छे संबंध हैं। वह अच्छे नेता हैं। उसी के चलते हमने पार्टी से इस्तीफा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed