{"_id":"6150bc118ebc3e012555f80e","slug":"poiltical-vijaypur-news-jmu2444971162","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय युवा कांग्रेस का यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय युवा कांग्रेस का यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम
यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम की जानकारी देते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
Link Copied
विजयपुर। विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) द्वारा यंग इंडिया के बोल-2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में महासचिव जगप्रीत कौर और प्रवक्ता व प्रभारी अक्षय सिंह डधवाल ने कहा कि प्रतिभागियों का विवरण पहले चरण में गूगल फॉर्म से एकत्र किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी गई।
विज्ञापन
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर प्रतियोगिता से पांच विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाएगा और अन्य दस विजेताओं को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाएगा। जगप्रीत कौर ने कहा कि प्रत्येक राज्य से पांच चयनित प्रतिभागी 14 नवंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे और विजेताओं को आईवाईसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को फैलाने और मजबूत करने की परिकल्पना की गई है, साथ ही युवाओं को पार्टी का नेतृत्व करके सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।