फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
poiltical
खौड़ के बूथ नंबर 40 पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग
सांबा। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम किए। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी के झंडे लगाए। जिला कार्यालय में प्रधान अमर सिंह, कंवर नारायाण सिंह, नरेश अंबा, भवानी सिंह, रेईयां में डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, घगवाल में रछपाल वर्मा, सुरेश कुमार, राजपुरा में महिला मोर्चा की गीता भगत, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी चेयरमैन राधा कृषण, सदोह पंचायत में दवेंद्र सिंह सोनु, संजीव चौधरी, नड, सुंब आदि में भी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम कर मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया
विजयपुर। भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने घरों में झंडे लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। यही कारण है कि आज घर-घर में पार्टी का झंडा लगाया गया। इस मौके पर शशि पाल वैद, अजय शर्मा, जय राम शर्मा, अमित दुबे, धीरज शर्मा, चंदर शेखर, राहुल महाजन, राधे, दीपक शर्मा, कुलदीप शर्मा, बाबा लंबरदार मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

अखनूर में निकाली रैली, केक काटकर मिठाई बांटी
अखनूर। भाजपा अखनूर के सातों मंडलों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। क्षेत्र के 211 बूथों पर कार्यक्रम किए गए। जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष जगदीश भगत की अध्यक्षता में रैली निकली गई। इस अवसर पर केक काटकर मिठाई बांटी गई। कार्यालय पर झंडा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत करनी होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।
इस मौके रेखा महाजन, दलजीत सिंह, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, यशपाल शर्मा, केडी शर्मा, दिलावर सिंह, राज कुमार, सोनिया वर्मा उपस्थित रहे।
हर बूथ पर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा का स्थापना दिवस क्षेत्र के 113 बूथों पर मनाया गया। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
खौड़ के बूथ नंबर-40 पर हुए कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में जनसंघ से निकले लोगों ने भाजपा का गठन किया। अटल बिहारी और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की मेहनत और पार्टी के प्रचार ने पार्टी को 1984 में दो सीट पर विजय दिलवाई। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने दो बार पूर्ण बहुमत से सरकार बना कर और पार्टी को विश्व स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर स्थापित किया। आज उस दिन को याद करते हुए अपार खुशी हो रही है।
इस मौके सुखदेव सिंह, डिप्टी राम, दीपक सिंह, रमेश सिंह, रोमी खजूरिया, केवल शर्मा, कुलवंत सिंह उपस्थित रहे।
खौड़ में बूथ नंबर 38, 39 पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के इतिहास पर चर्चा की। इस मौके पर मनमोहन सिंह, म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह, पार्षद आशा देवी, बलबीर सिंह, सोम नाथ सहित बूथ की टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनसेवा के कारण ही पार्टी को मिला मुकाम
अरनिया। भाजपा के स्थापना दिवस पर अरनिया भाजपा इकाई द्वारा क्षेत्र के गांव अदलैहड में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीडीसी सदस्य कुलदीप कुमार भगत ने बताया कि पार्टी हमेशा ही देश और जनसेवा को आगे रखने के कारण इस मुकाम पर पहुंची है कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हजारों की तादाद में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा ने देश सेवा जनसेवा को चुना, पार्टी एक विचारधारा है। इस मौके पर उनके साथ दर्शन लाल पंच सूबेदार बिशन दास मदन लाल और काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की स्थापना दिवस में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed