फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

टोल में वृद्धि और दूरी को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
poiltical
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर टोल प्लाजा पर रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली से आए आप पार्टी के जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी मनीष सिन्हा की अगुवाई में किया गया। प्रदर्शन में वकीलों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को आप कार्यकर्ता सरोर टोल प्लाजा पर इकट्ठे हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। आने जाने वालों से कहने लगे कि वह टोल न दें, जिसको लेकर कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों की कहासुनी भी हो गई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने लगी। देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र होता गया। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि वह टोल पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें न कि कानून को अपने हाथ में लें।
विज्ञापन

दूसरी ओर मनीष सिन्हा ने बताया कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बयान में बताया कि एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा की दूरी कम से कम 60 किलोमीटर होनी चाहिए। इसके अनुसार अगर टोल प्लाजा की दूरी कम है तो उनको बंद कर दिया जाएगा। उसी के चलते हम प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि बन टोल प्लाजा से सरोर टोल प्लाजा की दूरी 36 किलोमीटर है। इसलिए सरोर टोल प्लाजा को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा की वृद्धि भी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि आए दिन महंगाई अपने पैर पसार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed