फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

चुनावों को लेकर बढ़ गई राजनीतिक सरगर्मियां

विज्ञापन
poiltical
सांबा। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू-कशमीर में विधानसभा चुनाव कराए जाने के वादे को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। पहले राजनीतिक दलों के नेता असमंजस में थे। अब परिसीमन आयोग की ओर से मसौदा रिपोर्ट को भी सार्वजनिक कर दिया गया है। इस पर नेता अब लोगों में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

गत दिनों नेकां के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने वरिष्ठ नेता चंद्र उदय सिंह के निवास पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुआ है। वह लोगों से मेल मिलाप बढ़ा रहे हैं। उधर भाजपा ने पहले से ही अभियान छेड़ रखा है। भाजपा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता भी असमंजस में हैं, क्योंकि दो गुटों में बंटी कांग्रेस के नेता अंदर खाने लोगों से संपर्क साध रहे हैं। पैंथर्स पार्टी दो बार चुनाव जीत चुकी है। सांबा विधानसभा की सीट सामान्य वर्ग के लिए होने पर पार्टी बिखर गई है। पार्टी के जिला पदाधिकारी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी अभी चुप है, पार्टी के नेता अंदर खाने मतदाताओं के संपर्क में हैं। बसपा नेता मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के नेता काफी दिनों से सांबा में गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी जिले में अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही है। पंजाब में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी युवा कार्यकर्ताओं से संपर्क साध रही है। कुल मिला कर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed