फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

परिसीमन में भाजपा का हाथ नहीं

विज्ञापन
poiltical
सांबा। जिले भर से परिसीमन आयोग के खिलाफ लोग सड़कों पर आ रहे हैं। विपक्षी नेता भी भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। इसको लेकर अब भाजपा नेताओं ने भी प्रेसवार्ता कर दावा कर रहे हैं कि परिसीमन में भाजपा का हाथ नहीं है।
विज्ञापन

इसी संदर्भ में बुधवार को भाजपा कार्यालय सुपवाल में भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि परिसीमन आयोग एक एजेंसी है। इस पर सत्तापक्ष का कोई नियंत्रण नहीं होता है। वह स्वयं ही सारा काम करती है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों के नेता भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं कि परिसीमन में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा का हाथ है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। आयोग ने कमेटी के सदस्य सांसदों को भी आपत्तियां दाखिल करने को कहा है। उन्होंने भी अपनी आपत्तियां दायर करा दी हैं। आम लोगों को भी चाहिए कि आपत्ति दायर कराएं।
विज्ञापन

भाजपा ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को हटा कर रियासत को दो यूटी में बदल दिया। अब जम्मू को न्याय दिलाने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया गया कि जम्मू संभाग में सीटों को बढ़ा कर चुनाव कराएं जाने हैं। ऐसे में कुछ विपक्षी नेता बिना वजह इसमें भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि सांबा जिले को एक नई विधानसभा सीट मिल गई है, जिससे सांबा जिला में अधिक तरक्की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान अमर सिंह, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed