सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पर्यावरण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सदंर्भ में कस्बे के बुधवानी स्थित भागवान जग्गनाथ मंदिर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया।
प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ. दवेंद्र मन्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पर्यावरण पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें गरीबों को राशन देना, सफाई करना, पौधरोपण शामिल है। इसी के चलते बुधवानी मंदिर में विभिन्न प्रकार के करीब सौ पौधे लगाए गए। इन में चिनार के पौधे भी शामिल हैं। 27 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इस अबसर पर डीडीसी अध्यक्ष्ज्ञ केशव दत्त, जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, रमेश चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, कशमीर सिंह, म्यूनिसिपल काउंसिल अध्यक्ष पवन कोहली, पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, पार्षद विनोद सिंह, संजे पाधा, रवि खजूरिया, संजीव कुमार, पूर्व पार्षद नीलम चौहान, संजे गुप्ता आदि मौजूद रहे।